बाल सफेद होने के कारण कौन से विटामिन की कमी से हो रहे है सफ़ेद बाल,जानिए कौन-कौन से पोषक तत्व बालों के लिए है ज़रूरी - VJ Clinics
Free Video Consultation

कौन से विटामिन की कमी से हो रहे है सफ़ेद बाल,जानिए कौन-कौन से पोषक तत्व बालों के लिए है ज़रूरी

CALL US TODAY
☎ 9849797776
Treatment plans for hair problems.

Loading

उम्र बढ़ाने के साथ-साथ बालों का सफ़ेद होना पूरी तरह से प्राकर्तिक प्रक्रिया है | अगर समय से पहले ही आपके बाल सफ़ेद हो रहे है तो इस बात पर चिंतत होना जायज है | समय से पहले बालों का सफ़ेद होने हमारे ख़राब जीवन शैली की तरफ इशारा करती है | दरअसल क्या होता है की जब बालों के रोयाँ में मेलेनिन के निर्माण में कमी होने लगती है तो बालों का रंग सफ़ेद या भी ग्रे होने लगता है | मेलेनिन हमें कई पौष्टिक तत्व द्वारा प्राप्त हो सकता है | अगर आप अपने बालों को सेहतमंद और काला  रखना चाहते हो तो आपको कई पौष्टिक तत्वों का सेवन करना चाहिए | 

बालों के लिए कौन-कौन से पौष्टिक तत्वों के आवश्यकता होती है ? 

1. प्रोटीन 

दरअसल बाल का विकास मुख्य रूप से प्रोटीन से ही होता है । इसकी कमी की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है जैसे की असमय पर बालों का सफेद होना, कमजोर होकर बालों का टूटना, दोमुहा बालों का विकासित होना, इत्यादि | इसलिए बालों को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन का सेवन करना बेहद ज़रूरी है | मस्तक बालों तक पर्याप्त प्रोटीन पहुंचने का काम करता है जिससे उन्हें जीवित रखा जाता है | शाकाहारी व्यक्ति प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अमीनो एसिड का अधिक मात्रा से सेवन कर सकता है |   

See also  Hair Restoration Options: FUE, FUT and When Surgery May Be Appropriate

डेली डाइट यह आहार शामिल करें : अगर व्यक्ति शाकाहारी हैं तो दाल, मटर, सोयाबीन, पनीर आदि खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है । वहीं अगर व्यक्ति  मांसाहारी है तो  को अंडा, मछली आदि का सेवन कर सकते है | 


2. ओमेगा-3 फैटी एसिड 

ओमेगा-3 फैटी एसिड का शरीर के लिए बेहद जरूरी है,परन्तु  इसका निर्माण व्यक्ति का शरीर खुद से नहीं करता। दरअसल फैटी एसिड शरीर, बालों और खोपड़ी के लिए बहुत ही बढ़िया पोषक तत्व है । जिसकी वजह से  बालों में मुलायम और चमकने की नमी बनी रहती है और बालों को टूटने-झड़ने से बचाता है। फैटी एसिड की मदद से बालों का विकास भी बहुत तेजी से होता है और यह बालों को सफेद होने की परेशानी से भी बचाता है। व्यक्ति के शरीर को प्रतिदिन 250 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलना ही चाहिए । इससे आहार के रूप से प्राप्त किया जा सकता है | 

See also  The Science Behind Hair Growth and Loss

डेली डाइट यह आहार शामिल करें  : अगर व्यक्ति शाकाहारी हैं तो पालक, अलसी के बीज, चिया बीज, अखरोट, सोयाबीन, केनोला आयल आदि खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है ।वहीं अगर व्यक्ति  मांसाहारी है तो वसायुक्त मछली जैसे सैल्मन या क्रिल,अंडे आदि का सेवन कर सकते हैं।

3. विटामिन डी 

विटामिन डी आपके बालों के रोयाँ में काफी पोषण देता है | इसकी कमी के कारण भी बाल सफ़ेद होने लगता है | विटामिन डी की कमी जितना बालों के लिए खतरनाक है, उतना ही अधिक मात्रा में  सेवन करना नुकसानदायक है | 

इसलिए विटामिन डी का नियमित रूप से ही सेवन करना चाहिए | 

डेली डाइट यह आहार शामिल करें  : अगर व्यक्ति शाकाहारी हैं तो ब्रोकोली, दूध, एवोकाडो, टोफू आदि खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है | वहीं अगर व्यक्ति  मांसाहारी है तो वसायुक्त मछली जैसे टूना,सालमोन, अंडे की जर्दी  आदि का सेवन कर सकते हैं।

See also  Hair Regrowth in Men: Evidence-Based Options, Limits and Safety

4. आयरन एंड कॉपर 

आयरन और कॉपर की कमी से भी बाल समय से पहले सफ़ेद हो जाते है | आयरन की कमी से बालों की जड़ों ब्लड सर्कुलेशन में बाधित डालते है, जिससे बाल टूटने लगते है | वही कॉपर की कमी बालों की नमि में सफ़ेदपन का कारण  बनता है |  इसिलए आयरन और कॉपर का एक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए | 

डेली डाइट यह आहार शामिल करें  : अगर व्यक्ति शाकाहारी हैं तो काले, आलू, मूंगफली, काजू  आदि खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है | वहीं अगर व्यक्ति  मांसाहारी है तो वसायुक्त मछली जैसे टूना,सालमोन, ओएस्टर, लिवर आदि का सेवन कर सकते हैं।

अगर इस समस्या से जुड़ी कोई भी जानकारी लेना चाहते हो तो डॉ वीजेएस कॉस्मेटिक सर्जरी से ले सकते है | इस संस्था के सभी डॉक्टर्स कॉस्मेटोलॉजी में एक्सपर्ट्स है और इन्हे 40 सालों का तज़र्बा है |