डार्क सर्कल्स क्यों बनते हैं? डॉक्टर से जानें कारण और समाधान
Free Video Consultation

आँखों के नीचे क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स? डॉक्टर से जानें इसके कारण, जोखिम कारक और उपचार के तरीके

    Sensitive woman experiencing facial pain or skin irritation, seeking skincare or dermatology treatment at VJ Clinics.

    Loading

    आज के समय में, लोगों को आंखों की समस्या होना काफी ज्यादा आम हो गया है। जैसे कि आंखों के नीचे काले घेरों का होना। आम तौर पर, यह समस्या ज्यादातर वृद्ध लोगों में देखी जाती है। लोगों के लिए यह एक चिंता का विषय है, जो आम तौर पर सभी उम्र, लिंग और साथ में सभी नस्ल के लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें, कि इस समस्या के आम होने के बावजूद भी डार्क सर्कल के पीछे के सही कारणों  के बारे में पता करना काफी ज्यादा मुश्किल हो सकता है, जिसकी वजह से इसके बारे में, कई गलतफहमियां और मिथक फैले हुए हुए हैं। तो आज इसी लेख के माध्यम से हम इस के डॉक्टर से इसके बारे में, कि यह क्यों होते हैं, इसका कारण क्या हो सकते हैं,  इन्हें और बदतर बनाने वाले जोखिम कारक क्या होते हैं और इस समस्या के मौजूद सबसे असरदार इलाज के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे। 

    आँखों के नीचे काले घेरे क्यों होते हैं?

    आम तौर पर बहुत सारे लोगों को आँखों में समस्या कई कारणों से हो सकती है, ठीक उसी तरह लोगों की आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या कई कारणों से हो सकती है, जो हमेशा एक साथ होकर काम करते हैं। असल में, इस तरह की समस्या से छुटकारा पाने के लिए और उन्हें कंट्रोल में रखने के लिए इन कारणों के बारे में अच्छे तरीके से समझना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आम तौर पर, इसके मुख्य कारणों में शामिल हैं, जैसे कि 

    See also  What are the various tips of Rhinoplasty Recovery?

    1. परिवार में पहले से ही डार्क सर्कल्स जैसी समस्या का इतिहास (आनुवंशिकी) होना। 

    2. एक्जिमा और कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस जैसी कंडीशन होना। 

    3. अपनी आँखों हर 5 मिनट बाद बार-बार रगड़ना या फिर छूना। 

    4. नींद की कमी होना। 

    5. हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्या का होना। 

    6. पर्याप्त पानी का सेवन न करना। 

    7. खराब आहार, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन करना। 

    8. एलर्जिक रिएक्शन होना (जैसे हे फीवर)।

    9. आंखों के आसपास वसायुक्त ऊतक का कम हो जाना। 

    10 किसी व्यक्ति की आंखों के नीचे की त्वचा का पतला होना। 

    11. आयरन की कमी या फिर एनीमिया होना। 

    12. ज्यादातर धूप में रहना। 

    See also  Shall I opt For Rhinoplasty Surgery?

    13. थायराइड की समस्याएं होना। 

    आंखों के नीचे काले घेरे होने के जोखिम कारक क्या हैं?

    आज के समय में, आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या किसी को भी हो सकती है। पर आम तौर पर, कुछ जोखिम कारक इस तरह की समस्या के होने की संभावना को काफी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने के जोखिम कारकों में शामिल हो सकते हैं, जैसे कि 

    1. गहरे रंग की त्वचा का होना। 

    2. उम्र में बढ़ोतरी होना। 

    3. डार्क सर्कल्स का पारिवारिक इतिहास होना। 

    आँखों के नीचे काले घेरों का इलाज कैसे किया जाता है?

    आपको बता दें, कि आँखों के नीचे काले घेरों का इलाज घरेलू नुस्खों और मेडिकल ट्रीटमेंट दोनों के सुमेल से किया जा सकता है। इस तरह की समस्या का इलाज इसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। इसके उपचारों में शामिल में जैसे कि 

    . घरेलू उपचार 

    1. पर्याप्त और एक अच्छी नींद लें। 

    2. ज़्यादा तकिए का इस्तेमाल करें।

    3. रोजाना ठंडी सिकाई करें। 

    4. नियमित अपने चेहरे का फेशियल करें। 

    See also  Arm Lift Treatment Is The Right Choice For The Bingo Wings

    5. मेकअप के लिए कंसीलर और कलर करेक्टर का इस्तेमाल करें। 

    . मेडिकल उपचार 

    1. सामयिक क्रीम और ब्लीचिंग एजेंट का इस्तेमाल करना। 

    2. अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड (एएचए) युक्त हल्के रासायनिक छिलकों का इस्तेमाल करना। 

    3. लेजर थेरेपी। 

    4. पलक की सर्जरी। 

    5. प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (पीआरपी) इंजेक्शन देना। 

    6. सामयिक विटामिन सी का इस्तेमाल करना। 

    निष्कर्ष

    ज्यादातर वृद्ध लोगों की आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या होना एक आम बात है। आँखों के नीचे काले घेरे कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे कि डार्क सर्कल्स का पारिवारिक इतिहास होना और आँखों को बार बार रगड़ना आदि। आँखों के नीचे काले घेरों का इलाज घरेलू नुस्खों और मेडिकल ट्रीटमेंट दोनों के सुमेल से किया जाता है। इस समस्या का इलाज इसकी गंभीरता पर निर्भर करता है। अगर आपको भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल जैसी कोई समस्या है और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वीजे कॉस्मेटिक सर्जरी एंड हेयर ट्रांसप्लांटेशन सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।