बाल झड़ने का असली कारण कहीं हाई कोलेस्ट्रॉल तो नहीं? विशेषज्ञ से जानें
Free Video Consultation

क्या आपके अचानक बाल झड़ने का कारण कहीं हाई कोलेस्ट्रॉल तो नहीं? डॉक्टर से जाने 

CALL US TODAY
☎ 9849797776
Damaged hair brushes causing hair fall - VJ Clinics Hair Care Solutions.

Loading

अक्सर लोगों को कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। लोगों का खराब खाना पीना और उनकी बदलती जीवन शैली इसका कारण होती है। आज के समय में लोगों को कई तरह की परेशानिओं ने जकड़ा हुआ है। लोगों के बालों का झड़ना भी एक आम और गंभीर समस्या बन गई है। आम तोर पर बालों के झड़ने का कारन उनकी अच्छे से देखभाल ना करना, हार्मोनल इंबैलेंस, एनवायरमेंटल फैक्टर और लोगों का खराब खान पान होता है।अगर आपको अचानक बाल झड़ने की परेशानी होती हो, तो आपको इसे हलके में नहीं लेना चाहिए। यह किसी और बीमारी की तरफ भी इशारा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल का होना भी इसका एक कारण माना जा सकता है। 

हालांकि बालों के टूटने का कारण कभी-कभी जेनेटिक्स भी हो सकता है। लोगों के बाल टूटने का कारण क्या है, इस कारण पर ही इसका इलाज किया जाता है। जबकि बाल टूटने की समस्या को पूरी तरीके से रोका नहीं जा सकता। बाल टूटने का कारण हाई कोलेस्ट्रॉल को भी माना जाता है। और इस बात को सभी जानते हैं की हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है। जिसके कारण लोगों को कई समस्यायों का सामना करना पड़ता है। 

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हेयर फॉल होता है?

कोलेस्ट्रॉल का कनेक्शन एनसीबीआई रिपोर्ट के आधार पर बालों के टूटने का साथ पाया जाता है। कई अध्ययनों से साबित हुआ है, की जो लोग हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित होते हैं, उनको बाल झड़ने की समस्या पाई जाती है। हालांकि ये अधेड़ उम्र के पुरुषों और महिलाओं दोनों को होता है। लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा होने के बाद कई और कारक भी शामिल होते हैं, जोकि बाल झड़ने की समस्या को शुरू करते हैं। हालांकि यह ही नहीं एनसीबीआई की एक और रिपोर्ट से भी इस चीज के बारे में स्पष्टता होती है कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर में होने वाले बदलाव की वजह से सिकाट्रिशियल एलोपेसिया हो सकता है। ये मरीज की वह स्थिति होती है जिसमें बालों के रोम स्थाई रूप से नष्ट हो सकते है। अगर बात के तो ये एक सूजन संबंधी बीमारी है, जिसके कारण व्यक्ति को हेयर फॉल की समस्या होने लगती है। सिकाट्रिशियल एलोपेसिया एक तरह की ऑटोइम्यून डिजीज है। इस तरीके का संक्रमण लोगों को केमिकल का इस्तेमाल या फिर स्कैल्प में चोट लगने के कारण हो सकता है। इन सब चीजों को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल उनके बाल टूटने का कारण हो सकते हैं। इसके के कारण आपके बाल झड़ने की प्रक्रिया में तेजी आ जाए, इस बात को कहा नहीं जा सकता है। 

See also  Sparse Beard Growth: Causes, Grooming Options and When Transplant May Be Considered

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से बाल टूटने की समस्या को कैसे रोकें

1. अगर आपके बाल टूटने की समस्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण होती है तो बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आप अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने की कोशिश करें। 

2. बाल टूटने की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज और फिर हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए अपनी डाइट को सुधारें। 

3. अपने बढ़ते हाई कोलेस्ट्रॉल को रोकने के लिए अपनी डाइट में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और सैचुरेटेड फैट जैसे पदार्थों की मात्रा को कम करें। इससे आपको बाल टूटने की समस्या ठीक होती दिखाई देगी। 

See also  The secret behind timeless look with hair transplant

4. इस बात को सभी जानते हैं कि शरीर में बढ़ता हुआ हाई कोलेस्ट्रॉल कई समस्यायों को पैदा करता है और इसके स्तर को कण्ट्रोल करने के लिए आप किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। इसका इलाज करवाना आपके लिए बहुत जरूरी होता है। 

5. आम तोर पर लोगों को हो रही बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए आपको रोजाना कसरत को करना चाहिए। ये आपके हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और आपके बाद झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद करता है। 

6. अगर आपको अचानक से बाल टूटने की समस्या हो गई है और ये समस्या बढ़ गई है तो आप इसमें लापरवाही को न बरते इसको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएँ और डॉक्टर से इसका कारण जाने। 

See also  How FUE hair transplantation treatment is helpful to repair the scars?

7. अगर ये समस्या आपको किसी पोषक तत्व की कमी के कारण उत्पन्न हो रही है तो आपका डॉक्टर आपको इसके इलाज के बारे में जरूर सलाह देगा और कुछ सप्लीमेंट्स को भी दे सकते हैं।

निष्कर्ष : लोगों के बालों का झड़ना एक आम बात हो गयी है। आम तौर पर बाल झड़ने के कई कारण जिमेवार हो सकते हैं जैसे लोगों के खाने पीने की गलत आदतें, बालों की अच्छे से देखभाल न करना और हार्मोनल इंबैलेंस, एनवायरमेंटल फैक्टर आदि। लोगों के बाल टूटने का कारण क्या है, इस कारण पर ही इसका इलाज किया जाता है। अगर आपको  हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आपको बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। बाल झड़ने की समस्या पुरुष और महिला दोनों को होती है। बाल झड़ने की समस्या हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण समय के साथ बढ़ भी सकती है, इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने की जरूरत होती है, और इसका तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। अगर आपको भी हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से बाल झड़ने की समस्या हो रही है, और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही वी जे एस कॉस्मेटिक सर्जरी ऐंड हेयर ट्रांसप्लांटेशन सेंटर जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं। और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी और इसका इलाज करवा सकते हैं। 

[call_now_section]
```html ```