क्या प्रोटीन की कमी बाल झड़ने का कारण है?
Free Video Consultation

क्या प्रोटीन की कमी के कारण बाल झड़ते हैं? डॉक्टर से जाने 

CALL US TODAY
☎ 9849797776
Protein

Loading

आज के समय में कई लोगों के लिए बालों का झड़ना चिंताजनक और तनावपूर्ण हो सकता है। आम तौर पर अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने के लिए आपको पोषण का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपको बता दें की शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से बालों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या कम उम्र से ही सबसे आम हो गई है। आम तौर पर लोगों के बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन लोगों की डाइट में पोषक तत्वों की कमी भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकती है। ऐसा कहा जाता है की आपके शरीर में प्रोटीन की पूरी मात्रा न होने की वजह से आपके बाल झड़ सकते हैं। तो आइए इस लेख के माधयम से इसके बारे में जानकरी लेते हैं की क्या वाकई प्रोटीन की कमी से बाल झड़ सकते हैं और अगर ऐसा है तो इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

प्रोटीन की कमी से क्या बाल झड़ते हैं? 

इस बात को सभी जानते ही हैं की प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है।  यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। आम तौर पर शरीर में इसकी कमी की वजह से लोगों का वजन कम होने से लेकर मांसपेशियों में कमजोरी समेत कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। इसके इलावा अगर आपके बार बार बाल झड़ रहे हैं और आपके नाखून बार-बार टूट रहे हैं तो यह आपके आहार में प्रोटीन की कमी का पहला संकेत हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार प्रोटीन आम तौर पर बालों के विकास, निर्माण और मजबूती के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। असल में हमरे बाल कमजोर इसलिए होने लगते हैं क्योंकि शरीर में प्रोटीन की मात्रा घटने लगती है और इसके कारण ही बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। 

See also  Hair Regrowth in Men: Evidence-Based Options, Limits and Safety

आम तौर पर प्रोटीन केराटिन नामक तत्व का निर्माण करता है जो बालों और नाखूनों के लिए बहुत जरूरी होता है। असल में केरेटिन बालों का एक मुख्य घटक होता है। आपको बता दें कि केरेटिन एक तरह का प्रोटीन ही होता है, जिसका काम बालों के निर्माण से लेकर उनकी हेल्थ को ठीक रखने तक का होता है। आम तौर पर शरीर में केरेटिन नामक प्रोटीन की कमी हो जाती है जिससे हमारे बाल पतले, बेजान और हमरे बालों में कमज़ोरी आ जाती है, जिसके कारण हमारे बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। 

शरीर में प्रोटीन की कमी के कारण

आम तौर पर हमरे शरीर में प्रोटीन की कमी कई कारणों की वज़ह से हो सकती है, इसमें 

लोगों की असंतुलित डाइट भी शामिल है। आम तौर पर प्रोटीन की कमी के कुछ मुख्य 

कारण इस प्रकार हैं, 

See also  Mesotherapy for Hair Loss in Anakapalle: Evidence, Risks and Treatment Planning

1. अनहेल्दी डाइट: 

आज के समय में लोगों का खान पान बहुत ज़्यादा खराब हो गया है जिसकी वज़ह से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके साथ ही अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स की कमी होने की वजह से आपको शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है। इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है और आप कई तरह की गंभीर समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। 

2. शरीर की जरूरत के हिसाब से प्रोटीन न लेना: 

आपको बता दें कि नवजात शिशु, महिलाओं की गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान,उन्हें बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अगर गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट के दौरान पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करती हैं, तो उन महिलाओं में प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है। यहां तक कि यात्रा करने वाले व्यक्ति को भी प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है।

3. बीमारियां: 

हालाँकि कुछ रोग और पेट से जुड़ी समस्याएं भी आमतौर पर प्रोटीन की आवश्यकता को बढ़ा सकते हैं। इस दौरान अगर आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है, तो आप बाल झड़ने की समस्या के शिकार हो सकते हैं।

प्रोटीन की कमी से बचने के उपाय

आप प्रोटीन की समस्या से अपना बचाव करने के लिए इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जैसे कि 

See also  Minoxidil For Men & Women To Re-Grow Hair

1. हाई प्रोटीन फूड्स: 

शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल कर सकते हैं जैसे कि, दूध उत्पाद, दालें और सोया उत्पाद आदि। 

2. प्रोटीन सप्लीमेंट्स: 

अगर आपकी डाइट में प्रोटीन की कमी है, या फिर आपको ऐसा लगता है कि आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मौजूद नहीं है तो आप डॉक्टर की सलाह पर प्रोटीन सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं। 

3. नियमित रूप से बालों की देखभाल: 

अगर आप अपने बालों की अच्छी सेहत को प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप नियमित तौर पर उनकी देखभाल करें, और अच्छे तरिके से इनकी मासाज करें और ज़्यादातर धूप में समय बिताएं।

निष्कर्ष

बालों की समस्या आज के समय में आम बन गई है। दरअसल शरीर में पोषक तत्वों की सही मात्रा न होने के कारण बाल झड़ने की समस्या होती है। आम तौर पर प्रोटीन की कमी बालों के झड़ने का एक महत्वपूर्ण कारण होता है। इसलिए इसको बिलकुल भी नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। क्या आप भी बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, और ये समस्या गंभीर हो गई है और आप इसका इलाज ढूंढ रहें हैं तो आप आज ही डॉ. विजय एस कॉस्मेटिक सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाके अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में बात कर सकते हैं। 

```html ```