झड़ते बालों के कारण और घरेलू उपचार से इलाज alopecia areata Archives - VJ Clinics
Free Video Consultation

कौन-सी बीमारी से झड़ने लग जाते है बाल, जाने कैसे करें घरेलु उपचार के द्वारा इस समस्या का इलाज ? 

बाल झड़ने के कारण और घरेलू उपाय से समाधान

Loading

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोगो को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है, जिनमें से बालों का झड़ना सबसे आम है | अगर गिनती में 50 से 100 की संख्या में आपके बाल झड़ रहे है तो यह कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन टेंशन वाली बात तो तब होती है जब आपके बाल अधिक मात्रा में झड़ने लग जाते है | बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते है, जिनमें शामिल है चिकित्सा इलाज, पारिवारिक इतिहास, अनियमित रूप से खानपान, अत्यधिक तनाव में रहने से आदि | आइये इस विषय को विस्तारपूर्वक से समझते है :-  कौन-सी बीमारियां बनती है, बाल झड़ने का कारण ?  हालांकि कई तरह की बीमारियां है, जो बालों के झड़ने का कारण बनते है, जिनमें शामिल है स्कैल्प इन्फेक्शन, लाइकेन प्लेनस से जुडी बीमारियां, जिससे स्कैल्प में दाग पड़ने लग जाते है | कुछ लुपस डिजीज जैसे समस्याओं के कारण भी बाल झड़ने लग जाते है | इसके अलावा एलोपेसिया एरीटा भी बाल झड़ने के प्रमुख कारण बनते है | इसके साथ ही कुछ चिकित्सा स्थिति भी होती है जो पुरुष और महिलाओं दोनों के ही बाल झाड़ सकते है, जिनमें शामिल है :-  एलोपेसिया एरीटा :- एलोपेसिया एरीटा एक ऐसी बीमारी है, जिसमे बाल एक पेचिस के पैटर्न में झड़ने लग जाते है | इस बीमारी में बाल झड़ने की स्थिति बिलकुल विभिन्न होती है, जैसे किसी के बाल बहुत ज़्यादा जड़ते है तो किसी के बहुत कम | आसान भाषा में बात करें इससे स्कैल्प पर गोल-गोल पेचिस बनने लग जाते है, जिसमें गंजापन दिखाई देने लग जाता है | एलोपेसिया एरीटा एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर के दूसरे बैक्टीरिया और वायरस को बढ़ने से रोकने में असक्षम हो जाते है |  थायराइड :- आज के समय में थायराइड जैसे समस्या होना बेहद आम है, जो महिला और पुरुष दोनों को ही नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है | थायराइड दो प्रकार से शरीर को प्रभावित करती है, पहला है हाइपोथायरायडिज़्म और दूसरा है हाइपरथायरायडिज़्म, यह दोनों ही सीधा बालों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने का काम करती है | जिसकी वजह से बाल तेज़ी से झड़ने लग जाते है |  अत्यधिक तनाव में रहना :- आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति तनाव में रहता है, लेकिन यदि आप आवश्यक से अधिक तनाव में रहने लग गए है तो यह आपके लिए गंभीर समस्या को उत्पन्न कर सकता है | इसका प्रभाव न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य पड़ता है, बल्कि यह मानसिक और बालों के स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है | जिससे अधिक मात्रा में आपके बाल झड़ने लग जाते है |  लाइकेन प्लेनस :- लाइकेन प्लेनस एक सूजन संबंधी समस्या होती है, जिससे सिर के स्कैल्प और चेहरे की त्वचा पर दाने, योनि के आसपास क्षेत्र में नम जैसे घाव उत्पन्न होने लग जाते है | यह एक किस्म के खुजलीदार वाले बीमारी होते है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के कमज़ोर होने की वजह से उत्पन्न होता है | यह स्कैल्प की ऊपरी परत में होने की वजह से घाव के ऊपर सफ़ेद परत जमने लग जाती है, जिससे तीव्र दर्द और जलन महसूस होने लग है | पपड़ीदार त्वचा होने के कारण बाल भी तेज़ी से झड़ने लग जाते है |  ऐसे और भी कई बीमारियां है जैसे की सिफलिस, पीसीओडी, हार्मोनल परिवर्तन, मौसमी एलर्जी, विटिलोगो त्वचा से जुडी बीमारी आदि, जो बाल झड़ने के प्रमुख कारण बनते है | यदि आप भी ऐसे ही परिस्थिति से गुजर रहे है तो इलाज के लिए आप डॉ वीजेएस कॉस्मेटिक सर्जरी एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर से परामर्श कर सकते है | आइये जानते है ऐसे घरेलु उपचार के बारे में, जो करें बाल झड़ने की समस्या को कम करें :-  बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय  आमतौर पर बहुत से लोग बाल झड़ने की समस्या का इलाज करने के लिए घरेलू उपचार का ही उपयोग करना पसंद करते   है | आइये जानते है ऐसे ही उपाय के बारे में :-  घरेलू उपचार द्वारा आप केवल बालों के टूटने की समस्या को कम करने की कोशिश कर सकते है, लेकिन बाल झड़ने की समस्या से जुडी बिमारियों के इलाज के लिए आपको विशेषज्ञ के पास जाने की ज़रुरत पड़ सकती है | यदि आप या फिर आपका कोई परिजन ऐसी ही किसी बीमारी से परेशान है तो इलाज के लिए आप डॉक्टर सी विजय कुमार से परामर्श कर सकते है | डॉ वीजेएस कॉस्मेटिक सर्जरी एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर सी विजय कुमार विजाग के बेहतरीन हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन स्पेशलिस्ट में से एक है, जो पिछले 40 सालों से गंजेपन से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए आज ही डॉ वीजेएस कॉस्मेटिक सर्जरी एंड हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और परामर्श के लिए अपनी नियुक्ति को बुक करें | आप चाहे तो वेबसाइट पर मौजूद नंबरों से संपर्क कर सीधा संस्था से भी चयन कर सकते है |