माथे के पिंपल्स को फोड़ना कितना सुरक्षित है? जानिए जोखिम
Free Video Consultation

क्या माथे के बीच होने वाले पिंपल्स को फोड़ना होता है सुरक्षित? डॉक्टर से जानें इससे होने वाले नुकसानों के बारे में!

    Enhancing facial skin with cosmetic treatments at VJ Clinics.

    Loading

    आज के समय में हर कोई चेहरे से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से पीड़ित है। चेहरे से जुड़ी इन तमाम समस्याओं के कारण व्यक्ति काफी ज्यादा हैरान और परेशान हो जाता है, जिसके कारण उस का आत्मविश्वास भी काफी ज्यादा कमजोर हो जाता है। त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं के पीछे सबसे बड़ा कारण, प्रदूषित वातावरण और गलत खानपान का सेवन करना होता है। इसके अलावा, जीवन शैली से जुड़ी कुछ गलत आदतों को अपनाने के कारण भी चेहरे से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। चेहरे की त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं को ठीक करने करने के लिए व्यक्ति तमाम कोशिशों को करता है, जिसमें वह कई बार असफल भी हो जाता है। 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि ऑयली स्किन, खराब खानपान की आदतें और त्वचा कि अच्छे से देखभाल न करने के कारण आपको त्वचा पर पिंपल निकलने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह पिम्पल्स दर्द देने वाले भी हो सकते हैं और कई बाद काफी ज्यादा परेशानी खड़ी करने वाले भी हो सकते हैं, इसके कारण व्यक्ति का आत्मविश्वास तो कम होता ही है, बल्कि व्यक्ति का काम भी इसके कारण काफी ज्यादा प्रभावित हो जाता है। चेहरे पर होने वाली समस्या किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है, चाहे वो कोई पुरुष हो या फिर कोई महिला। आम तौर पर, हम सभी को अपनी त्वचा से काफी ज्यादा प्यार होता है, जिसके चलते हम इस पर कोई भी दाग और पिंपल पसंद नहीं करते हैं। 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पहले के समय में पुरुष से ज्यादा महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल करती थी, वह अपनी त्वचा पर एक भी दाग पसंद नहीं करती थीं। हालांकि, सभी पुरुष ऐसा नहीं करते थे पर इन में से कुछ पुरुष इस तरह के थे जो त्वचा पर होने वाली छोटी मोटी समस्या पर ध्यान नहीं देते थे। पर आज पुरुषों ने भी लड़कियों की बराबरी करना शरू कर दिया है। आज पुरुष भी अपनी त्वचा का उतना ही ध्यान रखते हैं, जितना कि महिलाएं। इस तरह की स्थिति में, कोई भी लड़की अपने चेहरे पर पिंपल्स होना पसंद नहीं करती है, यहां तक कि लड़के भी अब इस बात पर काफी ज्यादा हैरान और परेशान रहने लग गए हैं, कि इस समस्या का समाधान आखिर किस तरह से किया जाये। 

    See also  मिस्टर कार्तिक ने बताया कैसे किया गया उनमें सफलतापूर्वक हेयर ट्रांसप्लांट की सर्जरी

    आम तौर पर, इस तरह की स्थिति में ज्यादातर पिंपल ऐसे समय पर होते हैं, जब कोई त्यौहार या फिर कोई स्पेशल दिन हो। ऐसे में, लोग इस समस्या को लेकर काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं और इसे खत्म करने की कोशिश करते हैं, मतलब कि इसको फोड़ने की कोशिश में लगे रहते हैं, ताकि यह जल्दी से ठीक हो जाए। ऐसे में, विशेष तौर पर माथे पर या फिर माथे के बीच निकलने वाले पिंपल को फोड़ा जाता है, ताकि यह जल्दी ठीक हो जाये और हमारी सुंदरता को कोई भी नुक्सान न पहुचाये। यह माना कि माथे के बीच में पिंपल्स होना एक बहुत ही आम समस्या होती है, जो कभी भी और किसी को भी प्रभावित कर सकती है। पर, सच बताएं, तो माथे के बीच निकलने वाले पिंपल को कभी भी नहीं फोड़ना चाहिए, ऐसा करना न केवल त्वचा के लिए, बल्कि दिमागी सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में, समस्या को बढ़ावा देने से अच्छा है, कि आप डॉक्टर से इसके बारे में सलाह करें और समस्या का एक बेहतर समाधान ढूंढे। त्वचा से जुड़ी गंभीर समस्या होने पर आप तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से इसके बारे में इस के डॉक्टर से और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    माथे का पिंपल फोड़ना ठीक होता है या फिर नहीं? 

    दरअसल, इस पर डॉक्टर का कहना है, कि माथे के बीच निकलने वाले पिंपल को कभी नहीं फोड़ना चाहिए। क्योंकि, जब आप माथे के बीच उत्पन्न हुए पिंपल को फोड़ने लग जाते हैं, तो ऐसे में उस जगह पर मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया, मवाद और डेड स्किन सेल्स त्वचा के अंदर से बाहर निकलने लग जाते हैं, जो न केवल आपके चेहरे के आसपास की त्वचा को हानि पूछने का काम करते हैं, बल्कि इसके कारण आपके दिमाग की सेहत भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसलिए, दिमागी सेहत को सुरक्षित रखने के लिए ऐसा कदम सोच समझकर उठाना चाहिए। 

    See also  आखिर किन कारणों की वजह से गर्मियों में होती है डैंड्रफ की समस्या? डॉक्टर से जानें इससे बचने के तरीकों के बारे में!

    माथे के बीच होने वाले पिंपल को फोड़ने के क्या-क्या नुक्सान हो सकते हैं? 

    आम तौर पर, माथे के बीच में निकलने पिंपल को फोड़ने के नुक्सान निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे 

    1. चेहरे का खतरनाक क्षेत्र प्रभावित होना

    हम में से ज्यादातर लोग इससे अनजान होंगे, कि हमारे माथे, नाक और होंठों के बीच का हिस्सा एक डेंजर ट्रायंगल का एरिया होता है। इस जगह के पिंपल्स को फोड़ने से न केवल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, बल्कि इसके कारण दिमाग की नसें भी काफी ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं। यह सेहत के लिए काफी ज्यादा हानिकारक और ब्रेन एब्सेस की वजह बन सकता है। 

    2. इंफेक्शन का खतरा बढ़ना 

    दरअसल, अगर आप अपने गंदे हाथों को बार-बार अपनी त्वचा पर लगाते हैं और इन से ही अपने पिंपल को फोड़ते है, तो इससे बैक्टीरिया त्वचा के अंदर जाते हैं और इंफेक्शन बढ़ाने का कारण बनते हैं। 

    3. दाग-धब्बों का जोखिम बढ़ना 

    यह तो सभी जानते हैं, कि अगर आप पिंपल को फोड़ देते हैं, तो प्रभावित जगह काली या फिर वहां पर निशान पड़ जाता है, जिससे त्वचा काफी ज्यादा खराब लग सकती है। ऐसे में यह दाग हमेशा के लिए भी रह सकते हैं। 

    4. सूजन और रेडनेस की समस्या होना 

    दरअसल, जब आप अपनी त्वचा पर निकले पिंपल्स को फोड़ देते हैं, तो उसके बाद त्वचा में सूजन और रेडनेस की समस्या नजर आने लग जाती है, जो कई बार काफी दर्द देने वाली भी हो सकती है। 

    निष्कर्ष: आज के समय में त्वचा से जुड़ी समस्या होना काफी ज्यादा आम जो गया है, इसका मुख्य कारण त्वचा की अच्छे से देखभाल न करना और जीवन शैली की कुछ गलत आदतों को अपना होता है। अगर त्वचा से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान न दिया गया, तो इसके कारण अपने चेहरे की सुंदरता पर काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, त्वचा से जुड़ी समस्या शारीरिक समस्या का भी संकेत हो सकता है, इसलिए इस समस्या को हल्के में लेना काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। चेहरे की त्वचा पर किसी भी तरह की समस्या होना काफी ज्यादा आम है, इसमें माथे पर पिंपल्स होना भी शामिल है। ऐसे में, बहुत से लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस मेथे के बीच निकलने पिंपल को फोड़ने लग जाते हैं और ध्यान भी करते, कि इसके कारण उनको कितना ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ सकता है। माथे के बीच निकले पिंपल को फोड़ने से न केवल चेहरे की त्वचा बुरी तरीके से प्रभावित होती है, बल्कि इसके कारण दिमागी सेहत और दिमाग की नसों पर भी काफी ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपकी स्थिति में काफी ज्यादा बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए, माथे पर निकलने वाले पिंपल को फोड़ने से अपना बचाव करें और किसी भी तरह कि तकलीफ या फिर कंफ्यूजन महसूस होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का समाधान पाने के लिए आप आज ही वीजेएस हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं। 

    See also  लेज़र और आरएफए से बवासीर का दर्द रहित उपचार, डॉक्टर से जाने इसके कारण, लक्षण, लागत और रोकथाम के तरीके

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. किन कमियों के कारण चेहरे पर पिंपल होता है?

    दरअसल, शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन के कारण त्वचा पर पिंपल्स निकलने की समस्या होती है। इसके अलावा, शरीर में होने वाली विटामिन ए, डी और ई की कमी के कारण भी त्वचा पर पिंपल्स होने की समस्या काफी ज्यादा बढ़ सकती है। 

    प्रश्न 2. छोटे बच्चों के पिंपल किन कारणों की वजह से होते हैं?

    मुख्य रूप से छोटे बच्चों में पिंपल हार्मोनल बदलाव, रोमछिद्रों का बंद होना और संवेदनशील त्वचा के कारण होते हैं।