गर्मियों में डैंड्रफ क्यों बढ़ता है? कारण और बचाव के तरीके | डॉक्टर की सलाह
Free Video Consultation

आखिर किन कारणों की वजह से गर्मियों में होती है डैंड्रफ की समस्या? डॉक्टर से जानें इससे बचने के तरीकों के बारे में!

    Thin hair loss treatment consultation at VJ Clinics for regrowth and hair replacement.

    Loading

    गर्मियों का मौसम जब भी आता है, कई तरह की बीमारियों को लेकर आता है, चाहे वो शरीर, त्वचा या फिर बालों से जुड़ी बीमारी ही क्यो न हो। यह मौसम विशेष तौर पर त्वचा और बालों दोनों के लिए काफी चुनौतियों भरा होता है। इस मौसम के कारण लोगों को बालों से जूसी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिस में डैंड्रफ होना एक आम बात होती है। इस दौरान यह समस्या लोगों में घटती नहीं बल्कि बढ़ती हुई नजर आती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें स्कैल्प पर पसीना आना, धूल और ऑयल का जमा होना, सीबम का उत्पादन बढ़ना, केमिकल वाले शैम्पू या फिर हेयर प्रोडक्ट्स का सीतेमाल करना आदि शामिल हो सकते हैं। इस समस्या पर ध्यान देना और समय पर इलाज करवाना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि, इससे बाल झड़ सकते हैं। इसलिए, समय पर ध्यान देना अति आवश्यक होता है। 

    किन कारणों से गर्मियों में डैंड्रफ की समस्या कर सकती है परेशान


    डॉक्टर के अनुसार, गर्मियों में डैंड्रफ कई कारणों की वजह से हो सकती है, जिन पर ध्यान देकर सही तरीके से इलाज करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। निम्नलिखित कारणों की वजह से डैंड्रफ की समस्या हो सकती है, जैसे कि 

    1. अधिक पसीना आना

    गर्मियों के मौसम में न केवल शरीर से, बल्कि स्कैल्प में भी पसीना आता है, जो ज्यादातर स्कैल्प पर जमा हो जाता है और फंगस व बैक्टीरिया के लिए एक बहुत ही अनुकूल वातावरण को बना देता है, जिससे डैंड्रफ बढ़ जाती है। 

    2. सीबम का उत्पादन बढ़ना 

    दरअसल, गर्मियों में सीबम का उत्पादन बढ़ना एक आम बात है, इसकी वजह से न केवल स्कैल्प चिपचिपा होता है, बल्कि इसके कारण डेंड्र की समस्या भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 

    3. धूल और गंदगी होना 

    आज ज्यादातर वातावरण में धूल और गंदगी मिलना आम है, बाहर निकलने पर यह स्कैल्प पर जम जाती है, जो स्कैल्प को परेशान करती है और डैंड्रफ का कारण बनती है। 

    See also  आँखों के नीचे क्यों होते हैं डार्क सर्कल्स? डॉक्टर से जानें इसके कारण, जोखिम कारक और उपचार के तरीके

    क्या हो सकते हैं डैंड्रफ होने के लक्षण? 

    आम तौर पर, यह समस्या केवल सफेद परत तक सीमित ही सीमित नहीं रहती है, बल्कि और भी कई संकेत हो सकते हैं। इन संकेतों पर ध्यान देना और पहचान करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह संकेत निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं:

    1. स्कैल्प पर लाल पन या फिर जलन की समस्या होना। 

    2. कंधों पर सफेद फ्लेक्स का काफी ज्यादा गिरना। 

    3. स्कैल्प पर काफी ज्यादा खुजली होना। 

    4. बालों का काफी ज्यादा कमजोर हो जाना। 

    5. काफी मात्रा में बालों का झड़ना। 

    नोट: इन तरह के लक्षण नजर आते ही आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

    किन तरीकों से बालों से डैंड्रफ को हटाया जा सकता है? 

    आम तौर पर, आप रोजाना निम्नलिखित टिप्स को अपनाकर अपने बालों से डैंड्रफ को हटा सकते हैं, जैसे कि 

    1. सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अपने बालों को धोएं। इससे स्कैल्प से पसीना और गंदगी साफ होती है।

    2. ऐसे में, एंटी-फंगल गुण वाले शैम्पू का इस्तेमाल करें। यह सिरे में मौजूद फंगस को कम करने में काफी मदद प्रदान कर सकते हैं। 

    3. अपने बालों को धोने के बाद स्कैल्प को अच्छी तरीके से सुखाएं। ताकि बालों में नमी न रहे। 

    4. बालों को मजबूत और झड़ने से रोकने के लिए बालों पर नीम और एलोवेरा से तैयार मास्क लगााएं। 

    5. हल्के तेल से स्कैल्प की मालिश करें, पर ध्यान रहे बालों में ज्यादा तेल डैंड्रफ का कारण बन सकता है। 

    सिर की डैंड्रफ से बचने के लिए किन बातों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है? 

    आम तौर पर, डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ निम्नलिखित बातों पर महत्वपूर्ण ध्यान दे सकते हैं, जैसे कि 

    1. बालों को पोषण देने के लिए संतुलित आहार का सेवन करें। 

    2. ऐसे में अपने शरीर को जितना हो सके हाइड्रेट रखें। 

    See also  आखिर बवासीर के दौरान कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत? डॉक्टर से जानें, बवासीर के इलाज के लिए कौन-सी सर्जरी होती है बेहतर!

    3. ऐसे में, अपने बालों के लिए काफी ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। 

    4. अपने बालों को डैंड्रफ से बचाने के लिए दूसरों की कंघी या फिर तौलिया का इस्तेमाल करने से बचें। 

    निष्कर्ष: दरअसल, गर्मियों के दौरान बाल टूटना और डैंड्रफ की समस्या होना एक बहुत ही आम समस्या मानी जाती है। इस समस्या की चपेट में हर कोई आ सकता है, चाहे वो कोई छोटा बच्चा हो या फिर कोई जवान व्यक्ति हो। अगर वक्त रहते बालों में होने वाली डैंड्रफ पर ध्यान न दिया जाए, तो यह समस्या आगे चलकर बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। यह एक व्यक्ति को काफी ज्यादा परेशान कर देने वाली समस्या हो सकती है। अपने बालों की सेहत को बनाए रखने के लिए बालों की अच्छे से देखभाल करना और उनको हर समस्या से दूर रखना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। दरअसल, अपने बालों की अच्छे से देखभाल करने के लिए आप एक सेहतमंद डाइट का सेवन कर सकते हैं, जो बालों को न केवल मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि बालों को सही और पर्याप्त पोषण भी प्रदान करेगी। सही देखभाल, नियमित सफाई और सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आप डैंड्रफ जैसी समस्या को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। अगर बालों में डैंड्रफ की समस्या काफी लंबे वक्त तक बनी रहती है और रुकने की बजाय बढ़ती जा रही है, तो ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपनी स्कैल्प की अच्छे से जांच करवानी चाहिए। ऐसे में, यह काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। बालों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और बालों से जुड़ी समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही वीजेएस हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    See also  पीआरपी ट्रीटमेंट से बाल झड़ने की समस्या को कम करने में कैसे करता है मदद और क्या है इसके लाभ ?

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल!

    प्रश्न 1. किस उम्र में बालों का टूटना होता है आम? 

    किन लोगों को गर्मियों के मौसम में डैंड्रफ की परेशानी सबसे ज्यादा होती है? 

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि विशेष तौर पर गर्मियों में डैंड्रफ की समस्या उन लोगों को प्रभावित करती है, जिन के सिर की त्वचा काफी ज्यादा तैलीय होती है, जिन लोगों को काफी ज्यादा पसीना आता है, या फिर उन लोगों में ये समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है, जो ज्यादातर उमस भरे मौसम में रहते हैं। 

    प्रश्न 2. क्या छोटे बच्चे भी गर्मियों में बाल टूटने की समस्या की चपेट में आ सकते हैं?

    दरअसल, हां यह बात बिल्कुल सच है, कि छोटे बच्चे भी गर्मियों में बाल टूटने की समस्या की चपेट में आ सकते हैं। 

    प्रश्न 3. क्या बाल टूटने की समस्या के दौरान शैम्पू को बदलना ठीक रहता है? 

    दरअसल, इस तरह की स्थिति में अगर शैम्पू के इस्तेमाल से आपके बालों में रूखापन, सिर पर खुजली या फिर बाल बेजान से नजर आते हैं, तो ऐसे में आप उस शैम्पू की जगह माइल्ड या फिर सल्फेट-मुक्त शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गंभीर बाल टूटने जैसी स्थिति के दौरान केवल शैंपू बदलने से बालों का टूटना नहीं रुकता है। इसके लिए आपको अपने खाने पीने में सुधार करने की काफी ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि यह समस्या शरीर के अंदर के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। 

    प्रश्न 4. जीवन में बालों की क्या महत्ता है?

    दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि जीवन में बाल केवल एक व्यक्ति की सुंदरता को ही नहीं दर्शाते हैं, बल्कि यह एक व्यक्ति के लिए उनके आत्मविश्वास, शारीरिक सुरक्षा, पहचान और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक भी माने जाते हैं। इससे यह साफ़ होता है, कि जीवन में इनकी काफी ज्यादा महत्व होता है।