चेहरे की खुजली से राहत: 3 असरदार नुस्खे जो दे सकते हैं आराम
Free Video Consultation

चेहरे पर होने वाली खुजली को खत्म करने के लिए किन 3 नुस्खों का इस्तेमाल हो सकता है फायदेमंद? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    Sensitive woman experiencing facial pain or skin irritation, seeking skincare or dermatology treatment at VJ Clinics.

    Loading

    आज के समय में प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ गया है और देखा जाए, तो लोगों का खान पान भी आजकल ठीक नहीं है, जिससे कि न केवल उनको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, बल्कि त्वचा से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसी के चलते हम से ज्यादातर लोग कभी-कभी या फिर ज्यादा अपने चेहरे पर खुजली का अहसास करते हैं। दरअसल, चेहरे पर खुजली होना एक आम समस्या है, जो कई कारणों से हो सकती है, जिस में त्वचा में रूखापन, एलर्जी, संक्रमण और किसी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का ज्यादातर इस्तेमाल करना जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। इस तरह की स्थिति होने पर कई लोग अपने चेहरे को छूने लग जाते हैं, जिससे कि न केवल खुजली बढ़ती है, बल्कि त्वचा पर बैक्टीरिया भी फैल सकते हैं, जिसकी वजह से मुहांसे और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पडता है।

    दरअसल, चेहरे पर होने वाली खुजली से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर कच्चे दूध को लगाना, नारियल तेल और कपूर को लगाना और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना जैसे कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये इसके बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    1. चेहरे पर कच्चा दूध को लगाना 

    यह तो सभी जानते हैं, कि दूध सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है, पर क्या आप जानते हैं, कि यह सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जी हाँ, दरअसल दूध में काफी मात्रा में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा को एक्सफोलिएट, मॉइस्चराइज और त्वचा को शांत करने में काफी ज्यादा सहायता प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले थोड़ा सा कच्चा दूध लें और उसमें शहद मिलाएं। इन को अच्छे से मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। कम से कम 15 मिनट तक इस को ऐसे ही लगा कर रखें और फिर इसके बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से न केवल हमारे चेहरे को खुजली से राहत प्राप्त होती है, बल्कि इससे हमारी त्वचा सॉफ्ट और स्मूथ भी बनी रहती है। 

    See also  क्या वजन बढ़ने की वजह से खराब सेहत का पहला संकेत चेहरे पर दिखता है? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    2. चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करना 

    नारियल के तेल में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। आम तौर पर, नारियल का तेल त्वचा के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। और वहीं कपूर में कई तरह के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे की त्वचा पर होने वाली खुजली और जलन की समस्या को कम करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता कर सकते हैं। दरअसल, अगर इन दोनों का मिश्रण चेहरे पर लगा लिया जाए, तो इससे आपको चेहरे पर होने वाली खुजली से तुरंत राहत प्राप्त हो सकती है। अपने चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच नारियल लें और फिर कपूर की गोली को अच्छे तरीके से पीसकर इस में मिला लें। इसको आप सोने से पहले अपने खुजली वाले स्थान पर लगाएं और सुबह फर्क महसूस करें। 

    See also  आईये जानते हैं गंजेपन का इलाज हेयर ट्रांसप्लांट आन्ध्र प्रदेश में

    3. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना 

    दरअसल, एलोवेरा में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो विशेष तौर पर त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। एलोवेरा अपने इन औषधीय गुणों से पहचाना जाता है। इसे त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं को दूर करने का एक रामबाण इलाज माना जाता है। दरअसल, यह एक एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट की तरह होता है, जो त्वचा से जुड़ी खुजली और जलन की समस्या को दूर करने में आपकी काफी ज्यादा सहायता करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक एलोवेरा का पत्ता लें और उसे कम से कम 15 मिनट तक के लिए पानी में भिगोकर रखें, जब तक कि एलोवेरा से निकलने वाला पीला पानी पूरी तरीके से खत्म न हो जाएँ। क्योंकि एलोवेरा में मौजूद यह पीला पानी त्वचा के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता है।

    एलोवेरा से पीला पानी निकलने के बाद, अब इसमें मौजूद ताजा एलोवेरा जेल एक कटोरी में निकालें और सीधे ही अपने चेहरे पर लगा लें। कम से कम 15 से 20 मिनट तक इस को ऐसे ही लगा रहने दें और सूखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा दिन में 2 से 3 बार किया जा सकता है। इससे न केवल चेहरे की खुजली दूर होती है, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट और नरम भी बनाकर रखता है। 

    See also  रोजाना काफी मात्रा में गुलाब जल लगाने से त्वचा को कौन- कौन से नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में!

    निष्कर्ष: आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और अनहेल्थी भोजन का सेवन करने की वजह से लोगों के चचरे पर खुजली होना काफी ज्यादा आम हो गया है। ऐसे में लोग अपने चेहरे पर हाथ लगाने लग जाते हैं और खुजली करने लग जाते हैं। पर, ध्यान रहे अगर आप ऐसा बार-बार और लगातार करते हैं, तो इससे चेहरे की त्वचा और भी ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए, ऐसा करने से बचें और चेहरे पर बार-बार होने वाली खुजली की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिस में चेहरे पर कच्चा दूध लगाना, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना, नारियल तेल और कपूर लगाना शामिल है। यह घरेलू उपाय चेहरे पर होने वाली खुजली को दूर करने में काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ध्यान रहे, अगर त्वचा पर होने वाली खुजली ने एक गंभीर रूप धारण कर लिया है, या फिर इन उपायों का इस्तेमाल करने के बावजूद भी आपके चेहरे की खुजली खत्म नहीं होती है, तो इसके लिए आपको तुरंत पाने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ऐसा करने से आप आगे होने वाली समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए और त्वचा से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान पाने के लिए आप आज ही वीजेएस हेयर ट्रांसप्लांट और कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।