चेहरे पर लाल मुंहासे क्यों होते हैं? जानें बचाव और इलाज क्या आपको भी लाल मुंहासों की समस्या है? इसके कारण और बचाव के तरीके जाने डॉक्टर से  – VJ Clinics
Free Video Consultation

क्या आपको भी लाल मुंहासों की समस्या है? इसके कारण और बचाव के तरीके जाने डॉक्टर से 

    Acne Causes, Prevention, Treatment, and all about it

    Loading

    मुंहासे को अंग्रेजी भाषा में एक्ने कहा जाता है, जो कि त्वचा की एक आम समस्या है। आमतौर पर जब चेहरे पर दाग-धब्बे या एक्ने की बात आती है, तो इसके होने के पीछे कई तरह के कारकों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। जैसे की हार्मोनल बदलाव, ऑयली चीजों का बहुत ज्यादा सेवन करना, त्वचा की देखभाल न करना और इसके साथ ही धूल मिट्टी के संपर्क में बहुत ज्यादा रहना आदि। मुख्य रूप से यह समस्या युवाओं को परेशान करती है, पर इसके साथ हर उम्र के लोग कील मुंहासे से परेशान होते हैं। क्योंकि पिंपल या एक्ने के पीछे इतने सारे कारक जिम्मेदार होते हैं, इसलिए इन का इलाज भी तय नहीं होता है। आमतौर पर विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं, कि जब आपके चेहरे पर पिंपल या एक्ने हो, तो आप इनकी देखरेख और साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखें। क्या आप इसके बारे में जानते हैं, कि जैसे एक्ने या पिंपल हमारे चेहरे पर निकल सकते हैं, वैसे ही रेड एक्ने हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। इस रोग का सीधा संबंध आपकी सुंदरता से होता है। सवाल यह है, कि आखिर रेड एक्ने क्या होते हैं? 

    आमतौर पर रेड एक्ने को इंफ्लेमेटरी एक्ने भी कहा जाता है। दरअसल रेड एक्ने सूजे हुए और लाल दाने की तरह होते हैं, जो मुख्य रूप से लोगों के चेहरे पर दिखाई देते हैं। अब यह पर सवाल यह उठता है की आखिर रेड एक्ने क्यों होते हैं और इससे आप अपना कैसे बचाव कर सकते हैं? तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके विशेषज्ञ से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं। 

    त्वचा पर रेड एक्ने होने के कारण

    1. त्वचा के पोर्स का बंद होना 

    आमतौर पर सभी लोग मानसून के दिनों में यह महसुस करते हैं, कि उस वक्त पसीना बहुत ज्यादा आता है और ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसकी वजह से डेड सेल्स भी बढ़ने लग जाते हैं और इसके फलसरूप, त्वचा पर बैक्टीरिया बढ़ने लग जाता है। जिसकी वजह से चेहरे पर रेड एक्ने की समस्या होने लग जाती है। इन में आपको सूजे हुए दाने जैसे दिखाई दे सकते हैं और इसके साथ आपको कभी कभी इन रेड एक्नों में दर्द भी हो सकता है। 

    2. बैक्टीरियल इंफेक्शन

    आपको बता दें कि बैक्टीरियल इंफेक्शन भी रेड एक्ने की वजह होता है। दरअसल व्यक्ति को बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। आमतौर पर इसके कारण त्वचा में सूजन की समस्या आ जाती है। अगर इस दौरान व्यक्ति की त्वचा गंदगी के संपर्क में आ जाए, तो स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है और चेहरे पर रेड एक्ने बहुत ज्यादा दर्दनाक साबित हो सकते हैं। इसके साथ आप इस बात का भी ध्यान रखें की इस तरह के एक्ने में जलन और खुजली की समस्या भी हो सकती है।

    3. त्वचा की संवेदनशीलता

    दरअसल जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव होती है, उनको भी रेड एक्ने की समस्या हो सकती है। आमतौर पर इस तरह के लोगों को गंदगी के संपर्क में आने पर, केमिकल युक्त स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर या फिर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ स्किन प्रोडक्ट शेयर करने पर समस्या होने लग जाती है। इस तरह की स्थिति में उन को रेड एक्ने की समस्या हो सकती है। अगर वक्त रहते इन रेड एक्ने की समस्या पर ध्यान न दिया जाए, तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। 

    4. हार्मोनल बदलाव

    आपको बता दें कि हार्मोनल बदलाव से शरीर में कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं और इसके कारण कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे कि हार्मोनल बदलाव आमतौर पर रेड एक्ने का कारण बनता है। दरअसल महिलाओं में हार्मोनल बदलाव कई वजहों से हो सकते हैं, जैसे यौवन, मासिक धर्म, गर्भावस्था आदि। बता दें कि इन स्थितियों में महिलाओं की त्वचा सीबम ज्यादा पैदा करती है, जिसके कारण महिलाओं की त्वचा पर रेड एक्ने हो जाते हैं। इस तरह की स्थिति में त्वचा के पोर्स भी बंद हो सकते हैं और दानों में सूजन, जलन और इचिंग की समस्या भी हो सकती है। 

    रेड एक्ने से कैसे करें बचाव

    • अगर आपकी त्वचा तेल का उत्पादन ज्यादा करती है, तो आप त्वचा की सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
    • आप दिन में दो बार अपने चेहरे को हल्के फेस वॉश से धोएं। 
    • अपनी त्वचा को अच्छे तरीके से मॉइस्चराइज करें।
    • आपको बता दें कि जब भी आप अपने घर से बाहर निकलते हैं, तो सन प्रोटेक्शन यानी एसपीएफ 30 क्रीम अपने चेहरे पर जरूर लगाएं। 
    • दरअसल अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना न भूलें। इसकी वजह से डेड त्वचा दूर होती है और रेड एक्ने का खतरा बहुत  कम हो जाता है। 
    • अपने गंदे हाथ अपने चेहरे पर न लगाएं और न ही छुएं, ऐसा करने से  बैक्टीरिया नहीं फैलेंगे।
    • अपनी त्वचा पर ज्यादा स्क्रब न करें, दरअसल ज्यादा रगड़ने से त्वचा में जलन और दाने बढ़ सकते हैं।
    • रोजाना प्राप्त मात्रा में पानी पिएं, इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहेगी।
    • आपको बता दें कि तनाव आपकी त्वचा पर एक्ने बढ़ा सकता है, इसलिए सबसे पहले आप तनाव लेना बंद करें। तनाव कम करने के लिए आप रिलैक्सेशन तकनीक अपना सकते हैं। 
    • आमतौर पर इस दौरान बहुत ज्यादा गर्मी और पसीने से बचें, ज्यादा पसीना आने पर आप अपना चेहरा धो लें। 
    • अगर आपकी त्वचा पर एक्ने की समस्या ज्यादा गंभीर हो गयी है, तो आपको इस तरह की स्थिति में डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। 

    निष्कर्ष

    चेहरे पर लाल मुहांसों की समस्या एक आम समस्या है। हार्मोनल बदलाव, ऑयली चीजों का बहुत ज्यादा सेवन करना, त्वचा की देखभाल न करना और धूल मिट्टी के संपर्क में रहना आदि इसका कारण माना जाता है। मुख्य रूप से यह समस्या युवाओं को ज्यादा परेशान करती है। विशेषज्ञों के अनुसार जब चेहरे पर पिंपल या एक्ने की समस्या हो, तो आपको इनकी देखरेख और साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। त्वचा पर रेड एक्ने होने के कई कारण जैसे कि त्वचा के पोर्स का बंद होना, त्वचा की संवेदनशीलता, 

    हार्मोनल बदलाव और बैक्टीरियल इंफेक्शन आदि होते हैं। इससे बचाव के लिए आपको   अपनी त्वचा की देखरेख और साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही अपने खाने पीने का भी ध्यान रखें, ज्यादा तला हुआ और ड्रिंक्स का सेवन न करें। अगर चेहरे पर लाल मुहांसों की समस्या ज्यादा गंभीर हो गई है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपको भी चेहरे पर लाल मुँहासे की समस्या है और आप इस से बहुत ज्यादा परेशान हैं और आप इसका इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप आज ही डॉ. वीजे हेयर ट्रांसप्लांट और कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर में जाकर अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करवा सकते हैं और इसके विशेषज्ञों से इसके इलाज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

    प्रश्न 1. रेड पिंपल को कैसे ठीक कर सकते हैं? 

    आप अपने रेड पिंपल को सही करने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय को अपना सकते हैं, जैसे कि खीरे को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाएं। आमतौर पर इससे त्वचा हाइड्रेट होती है और पिंपल की समस्या भी दूर  है। 

    प्रश्न 2. किस कमी की वजह से चेहरे पर दाने होते हैं?

    बता दें कि चेहरे पर दाने कई कारणों की वजह से हो सकते हैं। इसमें हार्मोनल बदलाव, डस्ट के संपर्क में रहना आदि शामिल है। इसके अलावा विटामिन और पोषक तत्वों की कमी की वजह से भी चेहरे पर दाने निकल सकते हैं। 

    प्रश्न 3. पिंपल की सूजन और लालिमा को कैसे कम किया जा सकता है?

    दरअसल आप पिंपल की सूजन और लालिमा को कम करने के लिए कोल्ड कंप्रेस कर सकते हैं। इसका मतलब है, कि बर्फ से दानों की सिकाई करें। प्रभावित हिस्सा इससे सुन्न हो जाता है, जिसके कारण दर्द कम होता है और सूजन भी कम हो जाती है।